Loading...

हिमाचल में इस दिन तक मौसम के साफ बना रहने की संभावना…..

By Ankita Published: 7 Sep 2023, 10:21 AM | Updated: 7 Sep 2023, 10:21 AM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चटकती धुप खिली हुई है। तेज धुप पड़ने के कारण लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बता दें प्रदेश में लोगों को बारिश से अब काफी राहत मिली है। नहीं तो भारी बारिश ने लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया था।

तेज धुप पड़ने से तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उधर, यह भी बता दें कि राजधानी शिमला में बीते रोज तकरीबन आधा घंटा तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान प्रदेश के कुछ एक क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा बाकी सभी स्थानों पर मौसम साफ रहा। उधर, हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर तक मौसम के साफ बना रहने की संभावना जताई गई है। हालाँकि इस दौरान प्रदेश के कुछ भागों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान भी जताया गया है।