Loading...

हिमाचल में इस दिन तक मौसम साफ, बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

Ankita • 24 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 से 29 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

उधर, राजधानी शिमला समेत अधिकतर मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सुधार हुआ है। बता दें आने वाले दिनों में पारे में और सुधार की उम्मीद है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में धूप खिली रहेगी।

धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहेगा। हिमाचल में पिछले कई दिनों से खिल रही लगातार धूप के कारण दिन के समय जहां मौसम सुहावना बना हुआ है, तो वहीं सुबह और शाम के समय ठंड हल्की बढ़ गई है। आलम यह है कि मैदानी क्षेत्रों की तुलना में निचले क्षेत्रों में ठंड ज्यादा है।