हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, जाने अब कैसा रहेगा मौसम का हाल
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। जिससे प्रदेश के लोगों ने काफी राहत की साँस ली है। बीते दिनों हुई भारी बारिश ने लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त करके रख दिया है। मकान ध्वस्त होने की वजह से लोग अपने घरों से बेघर हो चुके है। सभी को अपने रिश्तेदारों के घरों में जाकर रहना पड़ रहा है।
बता दें बीते कल शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में धुप खिली हुई थी। इसके अलावा प्रदेश में आज भी तेज धुप खिली हुई है। बता दें अब प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ना शुरू हो गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक प्रदेश में कम बारिश होने के आसार है। बीते दिनों हुई भारी बारिश की वजह से कई लोगों की मौत हुई है।
