लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में गाड़ी से बरामद हुई 16 किलो 594 ग्राम भुक्की, 2 लोग गिरफ्तार

Ankita | 28 नवंबर 2023 at 9:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस ने 2 लोगों को 16 किलो 594 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्यारे लाल निवासी रामशहर जिला सोलन व राजेंद्र निवासी रोपड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर पुलिस नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर स्थित कैंची मोड़ के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो आरोपी कार में नशे की यह खेप रख रहे थे। जैसे ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को देखा तो वह दोनों मौके से फरार हो गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पुलिस ने कार (HP12G-1552) से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद की और गाड़ी में सवार दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]