Loading...

हिमाचल में जम्मू-कश्मीर की महिला श्रद्धालु की गहरी खाई में गिरकर हुई मौत

Ankita • 14 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में जम्मू-कश्मीर की महिला श्रद्धालु की गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई है। मृतका महिला की पहचान 35 वर्षीय दर्शना देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी कठान तहसील अरनास जिला रियासी जम्मू-कश्मीर के तौर पर की गई है। पुलिस द्वारा किलाड़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की महिला श्रद्धालु मिंधल माता मंदिर के लिए छड़ी यात्रा के दौरान गांव में पहुंची थी। इस दौरान वह यहां किराये पर कमरा लेकर रात को रुकी थी। रात के वक्त महिला शौच करने के लिए बाहर गई।

इस दौरान अचानक ही पैर फिसलने से वह करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। किलाड़ थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह जरयाल ने मामले की पुष्टि की है।