Loading...

हिमाचल में ट्रक के अंदर मृत मिला चालक, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 3 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में भराड़ी पुलिस थाना के अंतर्गत एक ट्रक चालक का शव बरामद हुआ है। हालांकि चालक की मौत का क्या कारण है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत तडौन के अंतर्गत आने वाले गांव भखयुनडॉ का निवासी व्यक्ति मंगलवार को रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसके बाद वह घर आया और नहाने के बाद ट्रक में चला गया। बुधवार सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान तरघेल के पास उसे ट्रक में मृत अवस्था में पाया गया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस थाना भराड़ी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जनता से जांच पड़ताल कर रही है।