लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में ठंड का कहर: बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, तापमान गिरा…….

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 8 दिसंबर 2024 at 1:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / शिमला

पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर तेज, निचले इलाकों में कोहरे का खतरा

हिमाचल प्रदेश में ठंड ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने आठ से दस दिसंबर तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है, वहीं मैदानी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राज्य का सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति के ताबो में -13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री तक गिर गया है, जो शीतलहर के कारण और अधिक ठंडक महसूस करा रहा है। वहीं, ऊना ने 25 डिग्री के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज किया।

बीते 24 घंटों में प्रदेश का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। मनाली, कुफ़री और भुंतर जैसे शहरों का पारा शून्य के करीब पहुंच गया है। सोलन और बरठीं में 0.5 डिग्री और धर्मशाला में 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने शनिवार को ठंडी हवाओं और हल्की बारिश से बढ़ी ठिठुरन के बाद 8 और 9 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर और शिमला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। सोलन, सिरमौर, मंडी और हमीरपुर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

10 दिसंबर तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। हालांकि, 12 दिसंबर के बाद पूरे राज्य में मौसम साफ होने की उम्मीद है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]