Loading...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कार के खाई में गिरने से 23 वर्षीय दो युवकों की मौत

Ankita • 30 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 2 युवकों की जान चली गई है। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय ऋतिक और प्रियांशू के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने एक शव तो गाड़ी से निकाल लिया है लेकिन दूसरा शव गाड़ी में ही बुरी तरह फंसा हुआ है। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ऋतिक और प्रियांशू गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह ढली-भट्‌टाकुफर बाइपास पर प्रभाकर मोटर के समीप पहुंचे तो अचानक ही वाहन चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू कर दी है। बता दें गाड़ी से एक युवक के शव को निकाल लिया गया है। वहीं दूसरा शव काफी बुरी तरह गाड़ी में फंसा हुआ है जिसे निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया है।