Loading...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कार के खाई में गिरने से माता-पिता समेत बेटे की मौत

Ankita • 24 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ लाहौल स्पीति

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। ताजा मामला जिला लाहौल स्पीति में हिडिंबा मंदिर के समीप का है, जहां कार के खाई में गिरने से माता-पिता समेत बेटे की मौत हो गई है।

पुलिस की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग भिजवाया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, चंबा जिला के पांगी निवासी 54 वर्षीय राकेश कुमार, 55 वर्षीय चंद्रो देवी और एक अन्य युवक कार में सवार होकर पांगी से मनाली की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में चालक वाहन से संतुलन को बैठा। जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।