Loading...

हिमाचल में दो भाइयों का तीन मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

By Ankita Published: 24 Dec 2023, 11:20 AM | Updated: 24 Dec 2023, 11:20 AM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहड़ू की ग्राम पंचायत माटल के कुजवी गांव में भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। यहां दो भाइयों का तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक़, कुजवी गांव निवासी नरेश और यशवंत के तीन मंजिला मकान में अचानक ही गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी भड़क उठी।

आग की चपेट में आने से तीन लोग भी झुलसे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। इस अग्निकांड में सब कुछ जलकर राख हो चुका है। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।