लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में पंजाब की युवती की हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज़…..

PARUL | 30 दिसंबर 2023 at 1:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के भुंतर में पंजाब की 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। मृतका की पहचान अरुणप्रीत कौर निसासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुणप्रीत कौर अपने दोस्तों के साथ घूमने आई थी और अपने दोस्तों के साथ यहां एक निजी गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी। इस दौरान 29 दिसंबर को अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे चौक मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]