लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में पर्यटन को लगे पंख, चार माह में 47.9 लाख पर्यटक पहुंचे

SAPNA THAKUR | 9 जून 2022 at 3:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश का पर्यटन कारोबार लगातार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। आपको बता दें कि तकरीबन 2 साल तक हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबारी कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के चलते मंदी की मार झेलते रहे। परंतु 2022 सभी के लिए राहत लेकर आया और इस साल अब तक पर्यटन कारोबार काफी अच्छा चला हुआ है। देश के कोने-कोने से पर्यटक प्रदेश के तमाम पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे हैं।

इतना ही नहीं विदेशी सैलानी भी प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पहुंचकर खूब आनंद ले रहे हैं। इस वर्ष पहले चार माह में 47.9 लाख पर्यटक सैरगाहों में पहुंचे। शिमला के पर्यटन स्थलों में चार माह में सबसे अधिक 9.87 लाख पर्यटक पहुंचे। कुल्लू-मनाली में 8.48 लाख पर्यटक पहुंचे। वीकेंड के तीन दिनों के दौरान शिमला सहित कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, चायल व नारकंडा में पर्यटकों की होटलों में एडवांस बुकिंग रहती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]