Loading...

हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना

SAPNA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश में आज मतदान के दिन मौसम साफ बना हुआ है तथा धूप भी खिल रही है। जिससे मतदाताओं ने भी राहत की सांस ली है। तो वहीं, दूसरी तरफ कल से फिर प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।

मौसम विभाग केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पर्वानुमान के तहत 13 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के कई भागों में 14 नवंबर को भी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।