Loading...

हिमाचल में फिर सताएगा मौसम, बारिश का येलो अलर्ट जारी

Ankita 4 Sep 2023 Edited 4 Sep 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद अब भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। तेज धुप से तापमान में भीM काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं अगर अब बारिश होती है तो तभी लोग राहत की सांस ले सकते है।

मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 9 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। राज्य के 7 जिलों में 3 दिनों तक आंधी व मध्यम बारिश को लेकर चेतावनी जारी हुई है। इस दौरान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर को छोड़ अन्य जिलों में यह अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में इस समय इतनी भीषण गर्मी पड़ी हुई है कि लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।