Loading...

हिमाचल में बनी कैंसर, हार्ट अटैक सहित इतनी दवाओं के सैंपल हुए फेल……

PARUL • 22 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में बनी दवाओं के सैंपल एक बार फिर फेल हो गए हैं। जिसमें कैंसर, हार्ट अटैक, बुखार, एंटीबायोटिक, विटामिन व कैल्शियम समेत 14 दवाएं शामिल हैं। वहीं केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इसको लेकर ड्रग अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि सीडीएससीओ ने हिमाचल प्रदेश सहित देश भर से 1197 दवाओं के सैंपल लिए थे, जिनमें से 64 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश में बनीं दवाओं की संख्या 14 है। बता दें कि 14 दवाओं में से 13 दवाओं का उत्पादन प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में हुआ है।

वहीं राज्य दवा नियंत्रक बद्दी नवनीत मारवाह ने बताया कि संबंधित उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, बाजार से स्टाॅक को वापस लाने के लिए कहा है।