हिमाचल में बारिश से तबाही, 29 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका

By Ankita Published: 14 Aug 2023, 4:34 PM | Updated: 14 Aug 2023, 4:34 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। राज्य जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से 29 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 से अधिक लापता है। समरहिल में एक और शव मिला है। वहीं सोलन के लौहारघाट पंचायत के गांव बानली में 65 वर्षीय महिला फूला देवी पत्नी सोहनू राम की भवन में दबकर मौत हो गई है।

लगातार जारी बारिश से बचाव अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में मानसून का कहर इस कदर है कि चारों तरफ तबाही मची हुई है और लोग भगवान को कोस रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और सोलन में बादल फटने और लैंडस्लाइड के कारण भारी नुकसान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में एक शिव मंदिर आ गया। छह लोगों की मौत हो गई है। एक बच्चे का सिर धड़ से अलग था। इसमें 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की बात सामने आ रही है। शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ है। सोलन के अर्की की बलेरा पंचायत में मकान गिरने से 21 वर्षीय युवती और 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है।

Tags: