हिमाचल में भीषण अग्निकांड, तीन मकान जलकर हुए राख
HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत भांदल के प्रियुंगल में भीषण अग्निकांड हुआ है। जहां 3 मकान आग की भेंट चढ़ गए। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
इस अग्निकांड में लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के कार्य में जुट गए। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत भांदल के प्रियुंगल में तीन मकानों में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सभी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत सलूणी प्रशासन और अग्निशमन विभाग को इस बारे सूचित किया।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बता दें मकानों के जलने से भीतर रखा सारा सामान, खाद्य सामग्री भी जलकर राख हो गई। उधर, उपमंडलाधिकारी नागरिक नवीन कुमार ने आग लगने की पुष्टि की है।