Loading...

हिमाचल में भी शुरू हुई 5जी सेवा, पहाड़ी राज्य में मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा

PRIYANKA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने एक और शहर में 5G सेवा लॉन्च कर दी है। सोमवार को कंपनी ने ऐलान किया कि शिमला, हिमाचल प्रदेश में भी एयरटेल 5जी प्लस सर्विस शुरू हो गई है। ऐसे में पहाड़ों और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर शिमला शहर में यूजर्स फास्ट इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं।

टेलीकॉम कंपनी का कहना है कि वो हाई-स्पीड 5जी नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों तक पहुंचाती रहेगी। पूरे देश में 5जी कनेक्टिविटी रोल आउट करने के लिए कंपनी नेटवर्क स्थापित कर रही है। बता दे कि शिमला इस सेवा से लैस होने वाला देश का 15वां शहर बन गया है।

5जी इंटरनेट सेवा पहले चरण में शिमला के माल रोड इलाके के अलावा संजौली, ढली, भट्ठाकुफर, संजौली हेलीपैड सहित अन्य इलाकों में मिलेगी। कंपनी के अधिकारी ने इसका दावा किया है। बता दें कि निजी कंपनी का 5जी सेवा का पिछले कुछ दिनों से ट्रायल चल रहा था जो सफल रहा।