हिमाचल में महिला ने मंदिर के पुजारी पर जड़ा अश्लील हरकतें करने का आरोप, मामला दर्ज
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला ने मंदिर के पुजारी पर अश्लील हरकतें करने का आरोप जड़ा है। पीड़िता ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनोद शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता महिला ने बताया कि वह शिमला के संकट मोचन मंदिर में हर रोज शीश नवाने जाती है। महिला ने बताया कि मंदिर का पुजारी उसे हर रोज परेशान और उसके साथ अश्लील हरकतें करता है।
इतना ही नहीं इस दौरान पुजारी द्वारा महिला से अभद्र व्यवहार भी किया गया। जिसके बाद पीड़िता ने तंग आकर इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। खबर की पुष्टि एसएचओ बालूगंज दीपक ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी पुजारी विनोद शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 509, 258 और 354ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।