Loading...

हिमाचल में मानसून सत्र से पहले सभी सड़कें यातायात के लिए होगी बहाल, आदेश जारी

Ankita 4 Sep 2023 Edited 4 Sep 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अभी भी कुछ सड़के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हुई है। जिससे कि वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़के बहाल करने के लिए आदेश जारी कर दिए है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून सत्र से पहले सभी सड़कें बहाल होने की उम्मीद है। प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई सड़के क्षतिग्रस्त हो गई थी। जोकि अभी तक दुरुस्त नहीं हुई है। सड़कों को बहाल करने के लिए 908 डोजर और जेसीबी मनीनें लगाई गई हैं।

इनमें से 526 मशीनों को हायर किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने केंद्र सरकार से भी सड़कों की मरम्मत के लिए 300 करोड़ रुपये मांगे है। सत्र में बंद सड़कें मुद्दा न बनें, इस मकसद से सभी बंद सड़कों को बहाल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इतने पुल व सड़के क्षतिग्रस्त
वहीं, मंडी, सोलन, कुल्लू, शिमला और लाहौल स्पीति में 17 पुल टूटे हैं। यहां यातायात बहाल करने के लिए 12 बैली ब्रिज लगाए जाने हैं। शिमला जोन में 33 सड़कें बंद हैं, अन्य को यातायात के लिए बहाल किया गया है।

कई जगह संपर्क मार्ग भी बनाए गए हैं। मंडी जोन में 66, हमीरपुर में 33 और कांगड़ा जोन में 24 सड़कें बाधित हैं। इन सड़कों पर कई जगह पुल भी बनाए जाने हैं।