हिमाचल में मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से 41 फीसदी अधिक बरसे बादल
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से 41 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। 24 जून से 24 अगस्त तक प्रदेश में 804 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस अवधि में 571 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।
शिमला में सामान्य से 103 और सोलन में 110 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। बिलासपुर में सामान्य से 86 फीसदी, चंबा में 17, हमीरपुर में 62, कांगड़ा में 19, किन्नौर में 43, कुल्लू में 73, मंडी में 68, सिरमौर में 68 और ऊना में 12 फीसदी अधिक बारिश हुई है। लाहौल-स्पीति जिला में सामान्य से 23 फीसदी कम बादल बरसे हैं।
