Loading...

हिमाचल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Ankita • 4 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू की खराहल घाटी के सोला टंकी के समीप अज्ञात शव पड़ा हुआ मिला है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने सोला टंकी के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया।

सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच पड़ताल कर रही है।