हिमाचल में युवक की दर्दनाक मौत, ऐसे पेश आया हादसा…..

By Ankita Published: 13 Dec 2023, 2:14 PM | Updated: 13 Dec 2023, 2:16 PM 1 min read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां बॉक्सिंग पंचिंग बैग की रस्सी से बुरी तरह से उलझ कर एक युवक की जान चली गई है। मृतक की पहचान महेश्वर (16) पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम पंचायत हाटकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, संजय अपने कमरे में बॉक्सिंग पंचिंग बैग के साथ बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहा था। इस दौरान अचानक ही बॉक्सिंग पंचिंग बैग की रस्सी उसमें बुरी तरह उलझ गई। कुछ ही देर में युवक उसमें इस तरह फंस गया कि वह बेहोश हो गया।

जब परिजनों ने उसे इस हालत में देखा तो उसे उपचार के लिए कुनिहार चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी कुनिहार फूलचंद ने द्वारा की गई है।

Tags: