HNN/ चंबा
जिला चंबा में एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता युवती ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दी है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता युवती ने बताया कि शहर के एक युवक ने पहले उसके साथ दोस्ती की। इसके बाद आरोपी ने युवती से शादी करने की बात कही। आरोपी की बात सुनकर युवती भी शादी के लिए राजी हो गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाएं और जब युवती ने युवक से शादी करने को कहा आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव के द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





