Loading...

हिमाचल में लकड़ी से बना 6 कमरों का मकान जलकर राख, लाखों का नुक्सान

Ankita • 3 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में एक भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। यहां छह कमरों का एक लकड़ी से बना हुआ मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। बता दें अग्निशमन विभाग के पास छोटी गाड़ी नहीं थी। जिसके चलते बड़ी गाड़ी सड़क तंग होने के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई।

जानकारी के मुताबिक, उपमंडल ठियोग के साथ लगते फागू के चियोग स्थित करियाली गांव में नारायण ठाकुर के लकड़ी से बने मकान में अचानक की चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की परंतु सफलता हाथ नहीं लगी।

इसके बाद इस बाबत तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया, लेकिन सड़क तंग होने के कारण अग्निशमन विभाग का वाहन मौके तक नही पहुंच पाया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार का 6 कमरों का मकान जलकर राख हो गया है, जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है और उन