हिमाचल में लगातार बढ़ रहे स्क्रब टायफस के मामले, अब 35 वर्षीय महिला की मौत

By Ankita Published: 22 Aug 2023, 12:55 PM | Updated: 22 Aug 2023, 12:55 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल में स्क्रब टायफस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में इस संक्रमण से पीड़ित लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ रही है। बता दें राजधानी शिमला के आईजीएमसी में एक महिला स्क्रब टायफस से संक्रमित थी, जिस कारण अब उसकी मौत हो गई है। महिला जिला सोलन के अर्की की रहने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक महिला को बुखार के साथ दिमाग में वायरस के संक्रमण के लक्षण थे। महिला का स्क्रब टायफस का टेस्ट 19 अगस्त को पॉजिटिव आया था। उसके पूरे शरीर में स्क्रब टायफस का संक्रमण था।

बता दें महिला के महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। अब तक स्क्रब टायफस के कुल 528 सैंपल की जांच की जा चुकी है, जिनमें 102 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने लोगों से अपील की कि स्क्रब टायफस के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाएं।

Tags: