हिमाचल में लैंडस्लाइड व बादल फटने से 51 लोगों की मौत, इतने लापता….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर तबाही मचा रही है। भारी बारिश के चलते जगह जगह भूस्खलन का सिलसिला जारी है। इसके अलावा बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते जान माल का काफी नुक्सान हो चुका है।
बता दें मंडी, शिमला और सोलन जिलों में लैंडस्लाइड व बादल फटने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई। हिमाचल में जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन से अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ लोग मलबे में दब गए तो कुछ नदी-नालों में बह गए।
हालांकि प्रदेशभर में जहां जान माल का नुकसान हुआ है वहां सुबह से ही प्रशासन की टीमें सर्च अभियान में जुटी हुई है। बता दें कि अब तक मंडी में 18, राजधानी शिमला में 14, सोलन में 11, कांगड़ा-हमीरपुर में 3-3, चंबा और सिरमौर में 1-1 लोगों की मौत हो चुकी है।