हिमाचल में व्यक्ति ने अचानक निगला जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

By Ankita Published: 6 Dec 2023, 1:04 PM | Updated: 6 Dec 2023, 1:06 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के भराड़ी थाना के तहत जसवानी गांव में एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। हालाँकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जसवानी गांव के धर्मपाल ने घर पर अचानक ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़नी शुरू हो गई।

परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी तो तुरंत ही वह धर्मपाल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं ले गए। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्स्कों ने उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जहां में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।