Loading...

हिमाचल में हरियाणा की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Ankita • 26 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ बद्दी

बद्दी में एक उद्योग में कार्यरत हरियाणा की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के साथी कामगार ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ इस कृत्य को अंजाम दिया। पीडि़ता ने इस संदर्भ में पंचकूला में शिकायत दी थी, लेकिन घटना बद्दी क्षेत्र में होने की वजह से पंचकूला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए इसे बद्दी ट्रांसफर कर दिया।

जिस पर महिला पुलिस थाना बद्दी ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा-323, 376 के तहत मुकददमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि यह घटना दो अक्तूबर की है, उस वक्त जब वह फैक्टरी से बाहर ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रही थी, तो उसी दौरान उसकी कंपनी में कार्यरत युवक उसे मिल गया, जो उसे अपने कमरे में खाना खिलाने ले गया।

आरोपी ने उसका मुंह चुन्नी से बांध दिया और जबरदस्ती की। इसी दौरान कमरे के भीतर बने बाथरूम से तीन और युवक निकले जिन्होंने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने खबर की पुष्टि की है।