लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Himachal Weather / हिमाचल में 13-14 सितंबर को भारी बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट, सतर्क रहें

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 12 सितंबर 2025 at 8:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। शिमला, मंडी, सोलन और सिरमौर में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

शिमला

पिछले 24 घंटे का मौसम
मंडी, सुंदरनगर, कांगड़ा, जोगिंदर नगर, धर्मशाला, कसौली और धर्मपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राज्य का अधिकतम तापमान ताबो में 34.5° और न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 8.2° दर्ज किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिलों का पूर्वानुमान

  • 13 सितंबर: मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश और गर्जना। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में बिजली गिरने की संभावना।
  • 14 सितंबर: कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश। अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा।

शिमला शहर का पूर्वानुमान
13-14 सितंबर को गर्जन के साथ बारिश। अधिकतम तापमान 22-23° और न्यूनतम तापमान 16-17° रहने की संभावना।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]