हिमाचल में 22 वर्षीय युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, गई जान
HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक 22 वर्षीय युवती द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
जिसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, चंबा के एक निजी अस्पताल में कार्यरत युवती अपने घर से ड्यूटी के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में उसने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा युवती को तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। जहां अस्पताल में उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की है।