हिमाचल में 2897 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, पेड़ गिरने से तारों को पहुंचा काफी नुक्सान
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर अपना कहर बरपाया है। भारी बारिश से प्रदेश में सुबह से 2897 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हुए है। बिजली लाइनों को दुरुस्त करने के लिए बोर्ड के कर्मचारी सुबह से लगे हुए है।
भारी बारिश के बीच बिजली लाइनों को दुरुस्त करना बोर्ड के कर्मचारियों के लिए चुनौतीपूर्ण है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में बहुत ज्यादा बारिश से बड़ी संख्या में पेड़ गिरे हैं। इसकी वजह से बिजली के तार को नुकसान हुआ है। कई जगह भूस्खलन से ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हैं।
इस जिले में इतने ट्रांसफार्मर बंद
मंडी में 1142, शिमला में 598, हमीरपुर में 376 और सोलन में 410 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इसके अलावा कुल्लू जिले में 124, सिरमौर जिले में 158 और ऊना जिले में 80 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं।
