Loading...

हिमाचल में 55 वर्षीय ट्रक चालक की छाती में दर्द उठने से गई जान

Ankita • 5 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के बरमाणा में एक ट्रक चालक की छाती में दर्द उठने के कारण मौत हो गई है। मृतक ट्रक चालक की पहचान 55 वर्षीय बीरबल सिंह पुत्र शंकर दास निवासी रोपड़ी, तहसील बइसर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बरमाणा में ट्रक चालक बीरबल को छाती में अचानक दर्द होने पर एसीसी अस्पताल बरमाणा में उपचार के लिए लाया गया था, जहां पर चिकित्सक ने बीरबल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

वहां पर मौजूद अन्य ट्रक चालकों ने पुलिस के पूछने पर मृतक बीरबल की मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।