हिमाचल लोक उत्सव के लिए ऑडिशन में उमड़ा कलाकारों का सैलाब
मिस्टर और मिस सिरमौर के लिए 30 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन
HNN/नाहन
हिमाचली लोक गाथा और सिरमौरी फोक को विश्व व्यापी बनाने के उद्देश्य से डायनेमिक युवा मंडल हिमाचल लोक उत्सव करवाने जा रहा है। लोक उत्सव समारोह के आयोजन को लेकर नाहन रेस्ट हाउस में ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। आज शनिवार को ऑडिशन में प्रतिभागियों का एक बड़ा सैलाब भी उमड़ा। हिमाचल लोक उत्सव 2023 में मिस्टर और मिस सिरमौर के लिए 30 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए।

तो वहीं वॉइस ऑफ सिरमौर के ऑडिशन में सीनियर वर्ग में 60 लोगों ने जबकि जूनियर वर्ग में 83 लोगों ने भाग लिया। डायनामिक यूवा मंडल के सचिव सतीश राणा ने कहा कि हिमाचल लोक उत्सव को लेकर लोगो में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर सिरमौर के लोगों ने ऑडिशन में भाग लिया है।

जिसमें शिलाई, रोहनाट, पांवटा साहिब, हरिपुरधार, सैनवाला, संगडाह, रेणूका, जमटा, नाहन आदि क्षेत्र के लोग हैं। उन्होंने बताया कि डांसर ऑफ सिरमौर के ऑडिशन, ग्रुप डांस कॉम्पिटिशन के ऑडिशन, किड्स मॉडलिंग कॉम्पिटिशन, बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन और लोकनृत्य कॉम्पिटिशन के अलावा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पेंटिंग कॉम्पिटिशन भी करवाया जाएगा।
यही नहीं इसके अलावा युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पेंटिंग करवाई जाएगी। इसके अलावा बेटी बचाओ पर्यावरण बचाओ के स्लोगन पर युवा मंडल द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो प्रतिभागी आज किसी कारण से नहीं आ पाए उनके लिए कल यानी 29 अक्टूबर को भी ऑडिशन होगा।
उन्होंने कहा कि सभी इवेंट में टॉप 20 प्रतिभागियों को चुना जाएगा, और इसमें से जो भी प्रतिभागी सिलेक्ट होता है, उसको फोन कॉल के माध्यम से परिणाम बता दिया जाएगा। जो भी प्रतिभागी चयनित होगा उसको 4 नवंबर से 7 नवंबर तक होने वाली सांस्कृतिक संध्याओ में भाग लेना है। सतीश राणा ने बताया कि हमारे इस ऑडिशन में ओपी शर्मा, प्रो. भूमिका, प्रो. सरिता, अरविंद कौर निर्णायक मंडल में उपस्थित रहे।
इसके अलावा इस अवसर पर डायनेमिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सहसाचिव योगेश ठाकुर, इवेंट मैनेजर नवीन ठाकुर, सदस्य धनवीर सिंह, राहुल शर्मा, विक्रम शर्मा, ईशान राव मौजूद रहे।