Loading...

हिमाचल विधानसभा सत्र: अध्यक्ष के बयान पर विपक्ष का हंगामा, नारेबाजी करते वेल में पहुंचे भाजपा विधायक

PARUL • 30 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक इंद्र लखनपाल ने कहा कि चुनाव के दौरान अध्यक्ष ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। वहीं अध्यक्ष ने कहा कि सदन में ऐसा कुछ नहीं हुआ था। इस तरीके के मामले सदन में नहीं उठाए जा सकते।

इसको लेकर भाजपा के सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसके बाद हंगामा बढ़ता देख भाजपा विधायकों की नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 2:00 बजे तक स्थगित कर दी।