हिमाचल सरकार ने अब इतने रुपए बढ़ाए सरसों तेल के दाम….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के करीब 19 लाख उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। बता दें प्रदेश सरकार ने चीनी के बाद सरसों तेल के दाम भी बढ़ा दिए है। सरकारी राशन के डिपुओं में सभी उपभोक्ताओं को बीते माह सरसों का तेल 110 रुपये प्रति पैकेट दिया जा रहा था।
बता दें कि एक राशन कार्ड पर 2 पैकेट तेल दिए जा रहे हैं। मगर अब उपभोक्ताओं को 114 रुपये प्रति पैकेट दिया जाएगा। इससे राशन कार्डधारकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से बढ़ी हुई कीमतें इसी माह से लागू कर दी गई हैं। यही नहीं, पीओएस मशीनों में भी बढ़ी हुई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। उधर, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि सरसों तेल के दाम 4 रुपए बढ़ा दिए है।