Loading...

हिमाचल सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों को दिया पदोन्नति का तोहफा

Ankita • 3 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। बता दें प्रदेश सरकार द्वारा आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा, आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर, आईएएस अधिकारी डॉ. अमनदीप गर्ग और पुष्पेंद्र राजपूत को पदोन्नति दी गई है। आज कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।

जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा और अनुराधा ठाकुर को अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया हैं। 1994 बैच के इन दोनों अधिकारियों को आईएएस में 30 वर्ष की सेवा पूरी करने पर पदोन्नति दी गई है।

बता दें ओंकार शर्मा के पास अभी राजस्व, जल शक्ति और जनजातीय विकास विभाग का जिम्मा है। अनुराधा ठाकुर भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव काॅरपोरेट कार्य मंत्रालय में कार्यरत हैं।

इसी तरह वर्ष 1999 बैच के 2 आईएएस अधिकारियों डाॅ. अमनदीप गर्ग एवं पुष्पेंद्र राजपूत को प्रधान सचिव के पद पर पदोन्नति मिली है। डाॅ. अमनदीप गर्ग का पदनाम और सचिव कार्मिक की बजाय प्रधान सचिव कार्मिक होगा।

वर्ष 1999 बैच के दूसरे अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत को प्रोफार्मा प्रमोशन मिली है, जो इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। बता दें डाॅ. गर्ग के पास कार्मिक और वन विभाग का जिम्मा है। पुष्पेंद्र राजपूत संघ लोकसेवा आयोग नई दिल्ली में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।