हीरो मोटर, वीएमटी स्पिनिंग और एमआईएएस इंडिया में भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका
Himachalnow / कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुल 255 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कांगड़ा/धर्मशाला
तीन कंपनियां लेंगी इंटरव्यू, वेतन के साथ मिलेगी सुविधाएं
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में मैसर्ज हीरो मोटर कंपनी, लुधियाना द्वारा 55 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 18,500 से 22,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कैंटीन और यातायात सुविधा दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त मैसर्ज वीएमटी स्पिनिंग मिल्स, बद्दी द्वारा 100 पदों के लिए भर्ती की जाएगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 से 14,602 रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
वहीं मैसर्ज एमआईएएस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर द्वारा भी 100 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा, जिसमें केवल पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 17,500 से 23,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कैंटीन और यातायात सुविधा मिलेगी।
जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
इच्छुक अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) साथ लेकर 31 मार्च को आईटीआई शाहपुर में उपस्थित होना होगा। इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।