होमस्टे से तीन एलईडी सहित हज़ारों के सामान पर किया हाथ साफ़…
HNN/ पांवटा
पांवटा साहिब के एक होमस्टे में कमरा लेकर किराए पर रह रहे युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान शातिर होमस्टे में रखी तीन एलईडी व ब्रॉडबैंड के वाईफाई रूटर पर हाथ साफ कर गया जिसकी कीमत 60000 रूपए है। पांवटा साहिब के पुरुवाला काशीपुर निवासी आसिफ रहमान पुत्र अब्दुल रहमान ने पुलिस थाना पांवटा में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 3 जनवरी को एक युवक अमित कुमार पुत्र रामनाथ निवासी मकान नंबर 164 जो सरल पूर्णा काकू पुर कानपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है होटल में कमरा लेने आया। उक्त युवक को होमस्टे का रूम नंबर एक एलॉट किया गया। परंतु रात के समय उक्त व्यक्ति ने होमस्टे के तीन अन्य कमरों व अपने कमरे में रखी तीन एलईडी व ब्रॉडबैंड के वाई फाई रूटर को चोरी कर लिया और फरार हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।