लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

10 बकरियां चुराने के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 4 मार्च 2022 at 2:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

पुलिस थाना तलाई के तहत आने वाले एक जंगल से 27 फरवरी को 10 बकरियां चोरी हो गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में लिया है। बता दें कि 27 फरवरी की रात को डोहक जंगल से एक गड़रिये की 10 बकरियां चोरी हो गई थीं। पुरुषोत्तम चंद निवासी पालमपुर जिला कांगड़ा ने अपनी बकरियों को हर जगह ढूंढने का प्रयास किया परंतु कहीं से कुछ पता नहीं चल पाया।

जिसके बाद थक हार कर उसने तलाई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने खुफिया कैमरों तथा मौके से प्राप्त डाटा के आधार पर इस गिरोह के एक सदस्य की पहचान कर ली। यह व्यक्ति जिला कांगड़ा से होता हुआ इस क्षेत्र में पहुंचा था। इस गिरोह का यह सदस्य एक अन्य आरोपी के संपर्क में था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार इन लोगों ने इस गड़रिये की बकरियों को मौके से चुरा लिया। उसके उपरांत यह लोग बकरियों को लेकर सीधे अपने क्षेत्र में चले गए। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों मनोज पुत्र महेश्वर सिंह निवासी गांव कुमी तहसील बल्ह तथा सन्नी पुत्र नानक चंद निवासी गांव भयूरा डाकघर कुम्मी जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों ही आरोपी बकरियों की चोरी करते थे तथा प्रदेश के कई जिलों में इनके विरुद्ध मुकदमे भी दर्ज है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]