HNN/ सोलन
सोलन स्थित नालागढ़ के नथू प्लासी के पास पुलिस ने बाइक सवार दो तस्करों से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी गांव मकौड़ी खुर्द घनौली रोपड़ पंजाब व सलीम निवासी गांव नंगल नालागढ़ के रूप में हुई है। बता दें कि बद्दी पुलिस की माइनिंग एंड डिटेक्शन सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।
पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आ रहे हैं जिनके पास नशे की खेप हो सकती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नथू प्लासी के पास दबिश दी और बाइक सवार दोनों युवकों को जांच के लिए रुकवाया। इस दौरान जब दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 11.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों से हेरोइन बरामद हुई है जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

