12 दिन बरामद हुआ रावी नदी में गिरे ट्रक के चालक का शव
झंडूता में डंगे से गिरने के बाद युवक की एम्स में मौत
HNN/ चंबा
जिला चंबा में पठानकोट-भरमौर एनएच पर ढकोग के पास रावी नदी में गिरे ट्रक के चालक का शव 12 दिन बाद मिल गया है। मृतक की पहचान योगराज पुत्र धनीराम निवासी गांव तराला डाकघर जांघी के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, 12 दिन पूर्व योगराज कंपनी का सीमेंट लेकर चंबा से खड़ामुख की ओर जा रहा था। इस दौरान ढकोग बाजार के पास ट्रक अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक लापता हो गया था।
अब योगराज का शव घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर दुनाली के पास बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद योगराज के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने की है।