लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

12.500 किलोग्राम चूरापोस्त सहित पकड़े गए आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा

SAPNA THAKUR | 27 दिसंबर 2022 at 10:39 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

पांवटा साहिब के बातामंडी क्षेत्र के समीप चूरापोस्त सहित पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने बीते रोज अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत ने आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कई अहम खुलासे कर सकती है। आरोपी 12.500 किलोग्राम चूरापोस्त की खेप कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां जा रहा था इसको लेकर भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

बता दें रविवार को बातामंडी के पास एक युवक काले रंग का बड़ा बैग छिपाकर बैठा हुआ था। नाके पर मौजूद पुलिस काफी देर तक युवक की हरकतों को देखती रही। जैसे ही युवक की नजर पुलिस पर पड़ी, वह घबरा गया और वहां से भागने लगा। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसके बैग की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 12.500 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पुलिस ने राकेश बिष्ट (21) निवासी बाह बाजार तहसील देवप्रयाग जिला पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। यहाँ से आरोपी को 30 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]