लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

14वीं आईटीआई छात्र खेल-कूद प्रतियोगिताओं का डॉ. बिन्दल ने किया शुभारंभ

SAPNA THAKUR | 8 जून 2022 at 5:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में 14वीं जिला स्तरीय आईटीआई छात्र खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आईटीआई परिसर नाहन में शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता में जिला की 14 टीमों के करीब 326 छात्र बास्केटबाल, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश सरकार के तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा विभाग के माध्यम से चल रहे आईटीआई संस्थानों के माध्यम से जहां हमारे युवाओं को रोजगार के शानदार अवसर उपलब्ध हो रहे हैं वहीं उन्हें अनुशासन, शारीरिक और मानसिक विकास अवसर भी मिल रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डा. बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने कौलावाला भूड़ में नई आईटीआई स्वीकृत की है जिसके नये भवन के निर्माण पर 5 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार द्वारा हमारे युवाओं को तकनीकी शिक्षा और व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है जिसमें आईटीआई संस्थानों की अहम भूमिका है।

डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष बल दिया जा रहा है। धौलाकुंआ में आईआईएम, नाहन में मेडिकल कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का शुरू होना सिरमौर और नाहन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है जिसका श्रेय नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार को जाता है।

इस अवसर पर डा. बिन्दल ने खिलाड़ियों की मार्चपास्ट की सलामी ली और विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईटीआई नाहन अशरल अली ने कहा कि 14वीं जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का नाहन में आयोजन होना हम सबके लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि हमारे आईटीआई संस्थानों में तकनीकी और व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ खेल गतिविधियों की ओर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों का हर प्रकार से मानसिक और शारीरिक विकास भी हो सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]