Loading...

14 सितंबर से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR • 14 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / सोलन

14 सितंबर से लापता युवक का परवाणू एचपीएमसी के साथ सटे जंगल में पेड़ से लटका शव बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय मनीष निवासी कालका के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि परवाणू एचपीएमसी के साथ लगते जंगल में एक पेड़ से युवक का सड़ा गला शव लटका हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर युवक की शिनाख्त में जुट गई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि युवक कालका का रहने वाला है और वह 14 सितंबर की शाम को नाइट शिफ्ट के लिए परवाणू कंपनी मे आया हुआ था। लेकिन वह कंपनी पहुंचा ही नहीं था। जिसके चलते 17 सितंबर को पुलिस थाना कालका में परिजनों ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।

ऐसे में बीते कल युवक का शव परवाणू में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी परवाणू फूल सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।