Loading...

14.83 ग्राम स्मैक सहित प्रतिबंधित दवाइयां बरामद, एचआरटीसी बस में सवार तस्कर गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 8 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पुलिस की एसआईयू टीम ने एचआरटीसी बस में सवार एक तस्कर को स्मैक और नशीली दवाइयों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने प्रभारी नरेंद्र कुमार की अगुवाई में नाकाबंदी के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

वेटरनरी अस्पताल बिलासपुर के पास टीम ने एक एचआरटीसी बस को जाँच के लिए रुकवाया जोकि सरकाघाट से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान पुलिस को बस में सवार एक व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ जिसकी तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 14.83 ग्राम स्मैक और 400 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां करने जा रहा था पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है।