Loading...

15 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 28 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में काॅन्वैंट स्कूल की छात्रा ने अपने किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्रा ने इस खौफनाक घटना को स्कूल से अपने किराए के मकान में पहुंचने के बाद अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार राजधानी के कोमली बैंक के पास रिहायशी कालोनी के किराए के मकान में 15 वर्षीय एक किशोरी ने फंदा लगा दिया। वह स्कूल से छुट्टी के बाद अपने किराए के कमरे में पहुंची ही थी। मृतका का परिवार पिछले करीब 10-12 वर्षों से यहां किराए के मकान में रहता है और उसके माता-पिता मूलरूप से कोलकाता के बताए जाते हैं और पिता शहर में ज्वैलरी की दुकान पर काम करते हैं।

बालूगंज पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस इस मामले में परिजनों व आसपास के लोगों सहित स्कूल प्रबंध से भी पूछताछ करेगी।