Loading...

15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

By Ankita Published: 21 Aug 2023, 2:51 PM | Updated: 21 Aug 2023, 2:51 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के उपमंडल आनी के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीँ पीड़िता गर्भवती भी हुई है। पीड़िता और उसकी माता ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीँ शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जब 6 महीने पहले वह घर आई थी तब घर में कोई नहीं था तो एक अज्ञात व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया और वह पानी पीने के बहाने अंदर आया। इस दौरान उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उस घटना के बाद वह व्यक्ति लड़की को नहीं मिला और न उसने उसे कहीं देखा।

पीड़िता को जब पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे शिमला भेज दिया। केएनएच में उसका अल्ट्रासाऊंड हुआ जिसमें उसके गर्भवती होने का पता चला। एसपी साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।