16 वर्षीय नाबालिग युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
सिरमौर में 24 साल के युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम,गई जान
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के उपमंडल झंडूता में 16 वर्षीय नाबालिग युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय दीक्षू पुत्र हुक्मचंद निवासी गांव कुलझान डाकघर बरघान तहसील टिकन जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दीक्षू ने अपने कमरे में यह खौफनाक कदम उठाया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मकान मालिक ने तुरंत ही घटना की सुचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल में कराया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।