17 वर्षीय युवक को काटा अज्ञात जीव, अस्पताल में तोड़ा दम

By Ankita Published: 9 Aug 2023, 1:24 PM | Updated: 9 Aug 2023, 1:24 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में थाना हरोली के तहत नंगल खुर्द में 17 वर्षीय युवक को अज्ञात जीव ने काट लिया, जिस कारण उसकी जान चली गई है। मृतक युवक की पहचान हनी पुत्र राम कुमार निवासी नंगल कलां के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हनी को अचानक ही किसी अज्ञात जीव ने काट लिया। जब उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे तुरंत ऊना अस्पताल लेकर आए, यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत ने की है।